• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

ByTen News One Desk

Sep 20, 2025
157 Views

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश



टेन न्यूज़ !! २० सितम्बर २०२५ !! रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो, पीलीभीत


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज गांधी सभागार, पीलीभीत में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति जानी और कई अहम निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि गौशालाओं में निराश्रित गोवंशों की समुचित व्यवस्था की जाए, CCTV कैमरे दुरुस्त हों तथा गोचर भूमि पर नैपियर घास लगाई जाए। साथ ही सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने और गोमती उद्गम स्थल व शारदा सागर डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने पुराने पुलों का सर्वे कर कार्ययोजना बनाने, नहरों की सिल्ट सफाई, कटान प्रभावित गांवों में मुआवजा वितरण और शहरी निकायों में सीवेज प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने किसानों के गन्ना भुगतान, बिजली आपूर्ति, खाद उपलब्धता व शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं की भी विस्तार से समीक्षा की।

गांधी सभागार परिसर में उन्होंने सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम विभाग, बाल विकास, आजीविका मिशन व स्वास्थ्य विभाग के स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, पोषण पोटली वितरण व महिलाओं की गोदभराई भी की गई।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, संजय सिंह गंगवार, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, जिलाध्यक्ष सजीव प्रताप सिंह, विधायकगण, चेयरमैन व जिले के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

📍 पीलीभीत से जिला ब्यूरो चीफ रामचंद्र सक्सेना की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!