• Thu. Jul 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मधुबन कॉलोनी में हुआ भव्य माता के जगराते का आयोजन, माता के जगराते में भजनों पर झूमे भक्त

ByTen News One Desk

Apr 17, 2024
322 Views

मधुबन कॉलोनी में हुआ भव्य माता के जगराते का आयोजन, माता के जगराते में भजनों पर झूमे भक्त



टेन न्यूज़ !! १७ अप्रैल २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर के मधुबन कॉलोनी में हुआ भव्य माता के जगराते का आयोजन।बरेली से आई जागरण पार्टी ने माता भक्तों को किया भाव-विभोर।

माता पूजन के पश्चात गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी नगर की मधुबन कॉलोनी में नवरात्रों के समापन पर माता के भक्तों के द्वारा भव्य जगराते का आयोजन किया गया।मंगलवार रात को कालोनी के मैदान पर बरेली से आई बाबा म्यूजिकल ग्रुप,पिंकू एंड जागरण पार्टी कलाकरों के द्वारा प्रस्तुत की गई

माता की भेंटों पर उपस्थित भक्त भावविभोर होकर रात भर झूमते रहे।जगराते के दौरान कलाकरों द्वारा प्रस्तुत की गई झांकियां भक्तों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।इस दौरान राजीव सक्सेना,विकास सक्सेना,सुमित सिंह,रजत,आदित्य सिंह,ऋषि द्विवेदी,अन्ना सिंह प्रदीप सक्सेना सहित सैकड़ो भक्तगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!