• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व न्यू इंडिया/2047 पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन

ByTen News One Desk

Sep 26, 2025
136 Views

प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व न्यू इंडिया/2047 पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन



टेन न्यूज़ !! २६ सितम्बर २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज।


कलेक्ट्रेट परिसर में प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और न्यू इंडिया/2047 के विज़न तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित 15 दिवसीय प्रदर्शनी का अवलोकन अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) आशीष कुमार सिंह ने पत्रकारों के साथ किया। इस दौरान सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने भी प्रदर्शनी देखी।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने इसे सूचना और जागरूकता का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि इसमें प्रधानमंत्री जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को चित्रों व जानकारियों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार और बुनियादी ढाँचे के क्षेत्र में किए गए कार्यों और उपलब्धियों को दर्शाने वाले स्टॉल्स की भी सराहना की। इस मौके पर मौजूद पत्रकारों ने भी प्रदर्शनी के विभिन्न पहलुओं को देखा और जानकारी हासिल की।

अपर जिलाधिकारी ने पत्रकारों से अपील की कि वे इस प्रदर्शनी की जानकारी अपने माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ, ताकि नागरिक सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर राष्ट्र निर्माण के विज़न से जुड़ सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!