प्रेरणादायक नेतृत्व की मिसाल: डॉ. अंशिका जॉर्ज ने शिक्षा को दिया नया आयाम किसानों की मेहनत बेकार ! आलू के गिरते दाम पर भाजपा नेता की सरकार से MSP की मांग फर्रुखाबाद में 40 साल बाद सीवर सफाई शुरू, 82 लाख खर्च—नाले में सीवेज फेंकने पर उठे सवाल संपूर्ण समाधान दिवस में तेजपुर से एजीपी-बीजेपी उम्मीदवार पृथ्वीराज राभा ने किया नामांकन, हजारों समर्थकों के साथ निकाली भव्य रैली-एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश तेजपुर विधानसभा क्षेत्र से एजीपी-बीजेपी गठबंधन के उम्मीदवार पृथ्वीराज राभा ने हजारों समर्थकों के साथ आज नामांकन पत्र दाखिल किया प्रशांत वैश्य (असम) 23 मार्च आगामी असम विधानसभा आम चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल और उनके उम्मीदवार पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में तेजपुर विधानसभा क्षेत्र से एजीपी-बीजेपी गठबंधन के उम्मीदवार पृथ्वीराज राभा ने आज शोणितपुर जिला आयुक्त कार्यालय में पहुंचकर औपचारिक रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।जिला आयुक्त कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में आज उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि पृथ्वीराज राभा हजारों समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक भव्य रैली निकालकर जिला आयुक्त कार्यालय पहुंचे।ढोल-नगाड़ों, पार्टी के झंडों और नारों से माहौल गूंज उठा और समर्थकों ने अपने उम्मीदवार के प्रति जोरदार समर्थन जताया। रास्ते के दोनों ओर भी बड़ी संख्या में लोग इस रैली को देखने के लिए एकत्रित हुए।जिला आयुक्त कार्यालय पहुंचकर उन्होंने निर्धारित नियमों के तहत अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष अशोक कुमार भट्टाचार्य, बीजेपी की शोणितपुर जिला समिति की अध्यक्ष मधुस्मिता डेका हजारिका, असम गण परिषद के शोणितपुर जिला अध्यक्ष रातुल कुमार नाथ सहित दोनों दलों के कई वरिष्ठ नेता और हजारों स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।नामांकन दाखिल करने के बाद पृथ्वीराज राभा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह आम जनता के विकास और पूरे क्षेत्र के समग्र प्रगति के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस नामांकन को लेकर तेजपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी और उत्साह बढ़ गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनाव में इस क्षेत्र में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। प्रशांत वैश्य
---Advertisement---

दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री कपिल मिश्रा ने दिव्यांगों के साथ गरबा-डांडिया में किया रंगारंग प्रदर्शन

By Ten News One Desk

Published on:

204 Views

दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री कपिल मिश्रा ने दिव्यांगों के साथ गरबा-डांडिया में किया रंगारंग प्रदर्शन

टेन न्यूज।। 30 सितम्बर 2025 ।। रिपोर्ट: नरेश शर्मा, ब्यूरो, लोकेशन: शाहदरा-दिल्ली

दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मां शक्ति अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा आयोजित भव्य गरबा एवं डांडिया कार्यक्रम में दिव्यांग कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा, मंत्री हर्ष मल्होत्रा, भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा, विधायक संजय गोयल, विधायक डॉ अनिल गोयल और विधायक ओम प्रकाश शर्मा ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की।

कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष डॉ अनीता गुप्ता, जो स्वयं एक दिव्यांग एवं कैंसर सर्वाइवर हैं, ने दिव्यांग कलाकारों के साथ मंच साझा किया और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ गरबा एवं डांडिया नृत्य कर सभी को प्रेरित किया। संस्था के मैनेजर लक्ष्य गोयल ने कार्यक्रम का संचालन किया।

इस सांस्कृतिक आयोजन ने न केवल दिव्यांग कलाकारों की प्रतिभा को उजागर किया, बल्कि समावेशिता और उत्साहपूर्ण समाज की भावना को भी मजबूत किया। टेन न्यूज के लिए दिल्ली से नरेश शर्मा की रिपोर्ट

दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री कपिल मिश्रा ने दिव्यांगों के साथ गरबा-डांडिया में किया रंगारंग प्रदर्शन

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!