• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अपर पुलिस अधीक्षक ने त्योहारों के अवसर पर कटरा रामलीला मेले में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ByTen News One Desk

Sep 30, 2025
159 Views

अपर पुलिस अधीक्षक ने त्योहारों के अवसर पर कटरा रामलीला मेले में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा



टेन न्यूज़।। 30 सितंबर 2025। रिपोर्ट: पप्पू अंसारी
लोकेशन: शाहजहांपुर


शाहजहाँपुर जनपद में त्योहारों की खुशी और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने थाना कटरा क्षेत्र में आयोजित रामलीला मेले का पैदल गस्त कर निरीक्षण किया।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया के साथ क्षेत्राधिकारी तिलहर, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक कटरा और थाना कटरा पुलिस दल एवं मेला कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान पंडालों, प्रवेश और निकास द्वारों की सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई।

भीड़-भाड़ और संभावित असामान्य स्थिति को देखते हुए पुलिस बल को सतर्कता और चौकसी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के आदेश जारी किए गए।

गश्त के दौरान अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। टेन न्यूज के लिए शाहजहांपुर कटरा से पप्पू अंसारी की रिपोर्ट

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया ने कहा, “त्योहारों के अवसर पर नागरिकों की सुरक्षा और शांति हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सभी लोग नियमों का पालन करें और त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएँ।”

टेन न्यूज के लिए शाहजहांपुर कटरा से पप्पू अंसारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!