• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में नवरात्र महोत्सव: पूर्ण आहुति के बाद दुर्गा पंडालों में विशाल भंडारे का आयोजन

ByTen News One Desk

Oct 2, 2025
85 Views

कन्नौज में नवरात्र महोत्सव: पूर्ण आहुति के बाद दुर्गा पंडालों में विशाल भंडारे का आयोजन



टेन न्यूज़ !! ०२ अक्तूबर २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


कन्नौज: शारदीय नवरात्र के चलते आठ दिन चले दुर्गा महोत्सव के नौवें दिन कन्नौज के दर्जनों दुर्गा पंडालों में हवन पूजन और पूर्ण आहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे और भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

विशेष रूप से एसवीएस इंटर कॉलेज खेल मैदान में नगर के सबसे बड़े सन्मार्ग दुर्गा पंडाल में श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम के उपरांत हवन पूजन एवं पूर्ण आहुति संपन्न हुई। इसके तुरंत बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आनंद लिया।

इस मौके पर सर्वेश दुबे, यजमान देवेश तिवारी, प्रविनेंद्र शुक्ला, अमित मिश्रा, शैलेंद्र त्रिपाठी, पुनीत पांडे, रामू शुक्ला, जवाहर सैनी, प्रथम गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट: प्रभाष चंद्र, कन्नौज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!