• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत जनपद कन्नौज में महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

ByTen News One Desk

Oct 6, 2025
115 Views

मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत जनपद कन्नौज में महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक



टेन न्यूज़ !! ०६ अक्टूबर २०२५ !! रिपोर्ट: प्रभाष चंद्र, ब्यूरो, लोकेशन : कन्नौज


जनपद कन्नौज में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत महिला सुरक्षा दल द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। सभी थानों पर गठित महिला सुरक्षा दलों ने चौपाल, स्कूल, कॉलेज और बाजारों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, स्वालंबन और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति अभियान (फेज 5.0) के तहत पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में थाना कोतवाली कन्नौज समेत सभी थानों की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीमों ने क्षेत्र में भ्रमण कर महिला सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया।

थाना कोतवाली क्षेत्र में टीम ने छात्राओं और महिलाओं को महिला संबंधी अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए हेल्पलाइन नंबरों — 1090, 112, 181, 1930, 1076, और 1098 — की जानकारी दी।

थाना ठठिया पुलिस ने ग्राम बहादुरपुर में चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया, वहीं थाना गुरसहायगंज की टीम ने ग्राम पंचायत तिलपाई डिगसरा, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं से संवाद किया।

इसी प्रकार थाना तिर्वा, विशुनगढ़, इंदरगढ़ और महिला थाना की टीमों ने भी चौपाल और मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहुओं, बीसी सखियों, सचिवों और ग्राम प्रधानों की सहभागिता रही।

कार्यक्रमों में महिलाओं को गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, और महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते हुए पम्पलेट वितरित किए गए।

सभी टीमों ने महिलाओं को यह भी बताया कि किसी भी आपात स्थिति में वे तुरंत वीमेन पावर लाइन 1090, UP112, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098, और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।

थानों पर नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और वहां उपलब्ध सेवाओं की जानकारी भी दी गई।

महिला सुरक्षा दलों द्वारा यह अभियान लगातार जारी है, जिसका मकसद महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। टेन न्यूज़ के लिए कन्नौज से प्रभाष चंद्र की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!