• Wed. Jul 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

राज्य मंत्री असीम अरुण की पहल से कन्नौज के युवाओं को मिलेगी आधुनिक खेल सुविधा

ByTen News One Desk

Oct 7, 2025
101 Views

राज्य मंत्री असीम अरुण की पहल से कन्नौज के युवाओं को मिलेगी आधुनिक खेल सुविधा



विधायक निधि से 24.99 लाख की स्वीकृति, रामलीला ग्राउंड में बनेगा सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट


टेन न्यूज़।। 07 अक्टूबर 2025 ।। प्रभाष चंद्र, जिला ब्यूरो कन्नौज


समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कन्नौज के युवाओं के खेल भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की है। उन्होंने रामलीला ग्राउंड में सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट के निर्माण के लिए विधायक निधि से ₹24.99 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।

राज्य मंत्री ने इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर कार्य को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के आदेश दिए हैं। इस परियोजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी यूपी सिडको (UPSIDC) को दी गई है।

असीम अरुण ने कहा कि इस खेल परिसर के निर्माण से कन्नौज के युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी और बास्केटबॉल सहित अन्य खेलों को नया प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल खेल संस्कृति को नई दिशा देगी बल्कि स्थानीय युवा प्रतिभाओं के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!