• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज पुलिस ने कराया “RUN FOR EMPOWERMENT” आयोजन,मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत दौड़ में दी महिला सशक्तिकरण की सीख

ByTen News One Desk

Oct 7, 2025
125 Views

कन्नौज पुलिस ने कराया “RUN FOR EMPOWERMENT” आयोजन,मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत दौड़ में दी महिला सशक्तिकरण की सीख



टेन न्यूज।। 07 अक्टूबर 2025।। रिपोर्ट: प्रभाष चन्द्र ब्यूरो
लोकेशन: कन्नौज


कन्नौज जनपद मे महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को समर्पित मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत मंगलवार को पुलिस लाइन कन्नौज में “RUN FOR EMPOWERMENT” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया।

दौड़ पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर पुलिस लाइन मोड़ पेट्रोल पंप से होती हुई पुनः पुलिस लाइन में समाप्त हुई।

इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों की 200 से अधिक छात्राओं और महिला पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने “नारी सुरक्षा–नारी सम्मान”, “बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ” जैसे नारों से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि महिला सुरक्षा और सम्मान पूरे समाज की जिम्मेदारी है। कन्नौज पुलिस हर स्तर पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं और महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
छात्राओं में प्रथम – नीरजा, द्वितीय – खुशबू और तृतीय – रुचि यादव रहीं। वहीं महिला पुलिसकर्मियों में प्रथम – रुचिका (थाना तिर्वा), द्वितीय – ममता यादव (अभियोजन कार्यालय) और तृतीय – नीलम रानी (महिला थाना) रहीं।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी लाइन/तिर्वा, क्षेत्राधिकारी यातायात सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। टेन न्यूज के लिए कन्नौज से प्रभाष चन्द्र की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!