• Fri. Jun 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

राइजिंग चाइल्ड स्कूल में दीपावली उत्सव, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

ByTen News One Desk

Oct 19, 2025
190 Views

राइजिंग चाइल्ड स्कूल में दीपावली उत्सव, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम



टेन न्यूज़ !! १९ अक्टूबर २०२५ !! रिपोर्ट : वसीम खान ब्यूरो, लोकेशन : रायबरेली


रायबरेली शहर के प्रभुटाऊन स्थित राइजिंग चाइल्ड स्कूल में दीपावली उत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाई, दीप जलाए और प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

तिश्या, विवान, अयंतिका, अम्बावीर, आरव, ख़ुशी, प्रारब्ध और अथर्व सहित अन्य बच्चों का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा। विद्यालय की ओर से पर्यावरण अनुकूल, इको-फ्रेंडली रोशनी वाली ग्रीन आतिशबाज़ी, फुलझड़ी आदि की व्यवस्था की गई, जिससे बच्चों ने खूब आनंद उठाया।

प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव ने दीपावली के महत्व और इसे मनाने की परंपरा के बारे में विस्तार से बताया। विद्यालय प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए सुरक्षित दीपावली मनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी रविंद्र नाथ हरि सहित सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया। टेन न्यूज़ के लिए रायबरेली से वसीम खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!