• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस सम्पन्न — किसानों ने उठायी समस्याएँ

ByTen News One Desk

Oct 25, 2025
111 Views

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस सम्पन्न — किसानों ने उठायी समस्याएँ



टेन न्यूज।। 25 अक्टूबर 2025 ।। लोकेशन : शाहजहांपुर, रिपोर्ट: डेस्क न्यूज


यूपी के जनपद शाहजहांपुर में 24 अक्टूबर 2025 को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रजेश द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह और कृषि व सम्बंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर ने पिछली बैठकों में उठायी गई समस्याओं के निस्तारण की प्रगति पर चर्चा की।

इसके बाद कुल 09 किसानों ने अपनी समस्याएँ रखीं, जिनमें डी.ए.पी. और यूरिया की उपलब्धता, गौवंशों का खुले में छोड़ा जाना, पराली खरीद प्रक्रिया, विद्युत पोल बदलवाना, धान क्रय नीति में दस्तावेज़ संबंधी परेशानियाँ, कृषक पंजीकरण और सरसों मिनीकिट बुकिंग शामिल थीं।

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी राकेश मोहन पाण्डेय ने सूचित किया कि जिले में 178 धान क्रय केन्द्र अनुमोदित हैं और किसान 05842-221986 या टोल फ्री नंबर 1800-1800-150 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

सहायक आयुक्त सहकारिता अखिलेश प्रताप सिंह ने डी.ए.पी., यूरिया और एन.पी.के. की उपलब्धता की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और उसकी प्रगति कृषक व जिला कृषि अधिकारी कार्यालय को सूचित की जाए।

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, भूमि संरक्षण अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी सहित अन्य अधिकारी और किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

टेन न्यूज के लिए शाहजहांपुर से डेस्क रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!