• Sun. Apr 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

दोदराजपुर रामलीला में रावण वध के बाद हुआ श्रीराम जी का भव्य राजतिलक, जय श्रीराम के नारों से गूंजा मेला परिसर

ByTen News One Desk

Nov 4, 2025
288 Views

दोदराजपुर रामलीला में रावण वध के बाद हुआ श्रीराम जी का भव्य राजतिलक, जय श्रीराम के नारों से गूंजा मेला परिसर



टेन न्यूज़ !! ०४ नवम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : अमुक सक्सेना, लोकेशन : शाहजहांपुर


शाहजहांपुर जनपद के तिलहर नगर क्षेत्र के दोदराजपुर रामलीला मेला कमेटी द्वारा आयोजित भव्य रामलीला मेले का समापन सोमवार की रात रावण वध और श्रीराम जी के राजतिलक के साथ हुआ। जैसे ही मंच पर भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया, पूरा मेला परिसर “जय श्रीराम” के जयकारों से गूंज उठा।

रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम और रावण सेना के बीच हुए युद्ध का मंचन देखने के लिए क्षेत्र ही नहीं बल्कि आसपास के गांवों से भी भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने तालियों और नारों के बीच भगवान श्रीराम की विजय का उत्सव मनाया।

रावण वध के उपरांत भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और भरत के साथ भव्य राजतिलक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीरामचंद्र जी की झांकी को नगर के विभिन्न मोहल्लों में बड़ी धूमधाम से घुमाया गया।

मेला आयोजक सोनू खन्ना और अध्यक्ष हितेश गुप्ता (रिंकू) के निर्देशन में रामलीला कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। कमेटी के प्रबंधक रवि खन्ना, सदस्य सौरभ गुप्ता उर्फ रवि, रजत, आशीष सक्सेना, शिव ओम, दिनेश, रिंकू व अमुक सक्सेना आदि ने भगवान स्वरूप झांकियों का पूजन कर प्रसाद वितरण किया।

मेला परिसर में भक्तों की भारी भीड़, पुष्प वर्षा और भक्ति गीतों के बीच समापन हुआ। इस धार्मिक आयोजन ने दोदराजपुर क्षेत्र में एकता, श्रद्धा और आस्था का अद्भुत वातावरण बना दिया।

टेन न्यूज के लिए शाहजहांपुर तिलहर से अमुक सक्सेना की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!