• Sun. May 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर नगर के प्रमुख किराना व्यापारी का मोबाइल नंबर हैक कर हैकर ने दो खातों से करीब दो लाख रुपए निकाले

ByTen News One Desk

Apr 26, 2024
277 Views

तिलहर नगर के प्रमुख किराना व्यापारी का मोबाइल नंबर हैक कर हैकर ने दो खातों से करीब दो लाख रुपए निकाले



टेन न्यूज़ !! २६ अप्रैल २०२४ !! अमुक सक्सेना,  तिलहर/शाहजहांपुर


नगर के प्रमुख किराना व्यापारी का मोबाइल नंबर हैक कर हैकर ने दो खातों से करीब दो लाख रुपए निकाल लिए। व्यापारी ने सूझबूझ से तत्काल बैंकों में जाकर खातों के संचालन पर रोक लगवा दी।

जिससे शेष धनराशि सुरक्षित हो गई। नगर के बारह पत्थर निवासी पवन गुप्ता पुत्र राजेंद्र गुप्ता की पोटर गंज में किराना की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया की गुरुवार दोपहर साढ़े बारह बजे अचानक उनके मोबाइल पर आईसीआईसीआई के क्रेडिट कार्ड की जानकारी के लिए फोन आया और उसका अकाउंट हैक हो गया इसके तुरंत बाद दो बैंको के अलग अलग एकाउंट से रूपये कटने का मैसेज आया।

उन्होंने बैंकों में जाकर संपर्क किया तो पता चला की एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से 99910 रूपये तथा एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 97920 रूपये की निकासी कर ली गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!