• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग हुए घायल

ByTen News One Desk

Apr 26, 2024
281 Views

तिलहर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग हुए घायल



टेन न्यूज़ !! २६ अप्रैल २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर /शाहजहांपुर


तिलहर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

थाना क्षेत्र के गांव नौगाई निवासी श्रीराम वर्मा ने बताया कि उनका भतीजा सुधीर कुमार गांव के ही रहने वाले दोस्त रामकृपाल के साथ बाइक से गांव कपसेड़ा मेला और गांव बिलहरा निवासी अमन अपने गांव के ही साथी जितिन के साथ बाइक से जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक में अज्ञात वाहन से टक्कर लग गई, जिससे चारों लोग घायल हो गए। सूचना पर डायल 108 एंबुलेंस पहुंची।

घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। थाना रोजा गांव इशमा निवासी गीता ने बताया कि उनका बेटा गांव मोहनपुर बरात आए थे। वह बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में वाहन की टक्कर से विपिन घायल हो गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!