• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

टैंकर को बचाने में लकड़ी से भरा ट्रक पलटा, चालक घायल, हाईवे पर घंटों बाधित रहा यातायात

ByTen News One Desk

Dec 12, 2025
168 Views

टैंकर को बचाने में लकड़ी से भरा ट्रक पलटा, चालक घायल, हाईवे पर घंटों बाधित रहा यातायात



टेन न्यूज़ !! १२ दिसम्बर २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर।


राष्ट्रीय राजमार्ग हुलास नगरा ओवरब्रिज के ऊपर बृहस्पतिवार शाम के 5 30: बजे बड़ा हादसा हो गया, जब टैंकर को बचाने के प्रयास में लकड़ी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक को हल्की चोटें आईं और हाईवे पर यातायात लंबे समय तक बाधित रहा।

जानकारी के अनुसार, तिलहर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पचासा निवासी प्रमोद कुमार पुत्र बाबूराम ट्रक चालक है। वह गोरखपुर से लकड़ी लादकर सितारगंज की ओर जा रहा था। हुलास नगरा ओवरब्रिज पर अचानक सामने आए टैंकर को बचाते हुए ट्रक डिवाइडर से जा टकराया, जिससे ट्रक का एक्सल टूट गया और दोनों पहिए अलग हो गए। ट्रक पलटते ही हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक प्रमोद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर उपचार कराया। ट्रक सड़क पर पलटे रहने से यातायात प्रभावित रहा। खबर लिखे जाने तक मार्ग पूरी तरह सुचारू नहीं हो पाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!