101 Views
जिलाधिकारी हमीरपुर ने जनता दर्शन में जरूरतमंदों को वितरित किए कम्बल
टेन न्यूज़ !! १७ दिसम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : अभय द्विवेदी ब्यूरो, लोकेशन : हमीरपुर! जनपद हमीरपुर में बढ़ती शीत लहर और ठंड के दृष्टिगत, आज जिलाधिकारी द्वारा जनता दर्शन के दौरान जन-सामान्य की समस्याएं सुनी गईं और मौके पर उपस्थित जरूरतमंद एवं असहाय फरियादियों को ठंड से बचाव हेतु कम्बल वितरित किए गए।
जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में आईं शीतलपुर निवासी श्रीमती राजदुलारी तथा श्रीमती शांति, कजियाना निवासी श्रीमती देवंती और वर्मा का डेरा निवासी श्रीमती गुड्डी को कम्बल प्रदान किया।
रिपोर्टर _अभय द्विवेदी
लोकेशन _जिला हमीरपुर