• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

साइबर हेल्प डेस्क थाना तिलहर की तत्परता से ऑनलाइन ठगी की ₹30,070 की राशि वापस

ByTen News One Desk

Dec 23, 2025
171 Views

साइबर हेल्प डेस्क थाना तिलहर की तत्परता से ऑनलाइन ठगी की ₹30,070 की राशि वापस


टेन न्यूज़ ii 23 दिसम्बर 2025 ii अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहाँपुर। साइबर अपराध के मामलों में त्वरित कार्रवाई के महत्व को समझते हुए थाना तिलहर की साइबर हेल्प डेस्क ने बड़ी सफलता हासिल की है। ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार एक शिकायतकर्ता को ₹30,070 की धनराशि वापस कराई गई है।

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण के निर्देशानुसार साइबर अपराध में Golden Hour के दौरान त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है, ताकि अधिकतम धनराशि फ्रीज कर पीड़ितों को वापस दिलाई जा सके।

इसी क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन रमित शर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

थाना तिलहर क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर निवासी रामपाल द्वारा 13 सितंबर 2025 को साइबर शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गूगल पे के माध्यम से ₹32,070 की ठगी की गई थी। साइबर हेल्प डेस्क टीम ने तत्परता दिखाते हुए जांच की और ठगी गई रकम में से ₹30,070 शिकायतकर्ता को वापस दिला दिए।

इस सफलता में निरीक्षक अपराध सुनील कुमार यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर लोकेश कुमार और महिला कांस्टेबल प्रीति की अहम भूमिका रही।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर अपराध होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।
जागरूक रहें, सतर्क रहें, साइबर अपराध से सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!