• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोज अग्रवाल की माताजी का निधन, शोक की लहर

ByTen News One Desk

Dec 23, 2025
206 Views

तिलहर नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोज अग्रवाल की माताजी का निधन, शोक की लहर


टेन न्यूज़ ii 23 दिसम्बर 2025 ii अमुक सक्सेना, शाहजहांपुर/तिलहर/बरेली। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोज अग्रवाल की माताजी श्रीमती पदमा अग्रवाल, पत्नी स्वर्गीय श्री शम्भू सरन अग्रवाल, का लंबी बीमारी के बाद देर रात दिल्ली में दुःखद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार, शुभचिंतकों और चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

श्रीमती पदमा अग्रवाल धार्मिक, सरल और मिलनसार स्वभाव की थीं। उन्होंने अपने जीवन में पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक संस्कारों को सदैव प्राथमिकता दी। उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

दिवंगत आत्मा की अंतिम यात्रा आज बरेली स्थित डीडी पुरम स्थित निज निवास से प्रस्थान करेगी, जबकि अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे संजय नगर श्मशान भूमि, बरेली में संपन्न होगा।

परिवारजनों, रिश्तेदारों, चिकित्सकों और समाज के गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!