• Tue. Apr 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रायबरेली: 5 हजार की रिश्वत लेते ‘कानूनगो’ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम के छापे से हड़कंप

ByTen News One Desk

Jan 1, 2026
61 Views

रायबरेली: 5 हजार की रिश्वत लेते ‘कानूनगो’ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम के छापे से हड़कंप


टेन न्यूज़ !! ०१ जनवरी २०२६ !! स्थान: रायबरेली/लालगंज, सिटी रिपोर्टर- गुफरान खान

रायबरेली में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। यहाँ लालगंज तहसील में तैनात कानूनगो गंभीर सिंह को एंटी करप्शन टीम ने 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। टीम आरोपी को लेकर गुरबख्शगंज थाने पहुंची है, जहाँ विधिक कार्रवाई चल रही है।

रिश्वतखोरी का यह मामला लालगंज तहसील का है। यहाँ तैनात कानूनगो गंभीर सिंह, जो राही ब्लॉक के निवासी बताए जा रहे हैं, आज एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ गए। टीम ने उन्हें 5000 रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी कानूनगो को लेकर गुरबख्शगंज थाने पहुंची है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि रिश्वत की यह रकम किस काम के बदले ली जा रही थी। इस कार्रवाई से पूरे राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।
टेन न्यूज़ के लिए रायबरेली सिटी से गुफरान खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!