• Tue. Apr 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रायबरेली जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, मरीजों में मची भगदड़; टला बड़ा हादसा

ByTen News One Desk

Dec 31, 2025
63 Views

रायबरेली जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, मरीजों में मची भगदड़; टला बड़ा हादसा


टेन न्यूज़ ii 31 दिसम्बर 2025 ii रिपोर्ट: गुफरान खान, संवाददाता, सिटी/रायबरेली

रायबरेली के राणा बेनी माधव सिंह जिला अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इमरजेंसी वार्ड में अचानक आग लग गई। आग लगते ही वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों में भगदड़ मच गई। गनीमत यह रही कि फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल की है। जानकारी के मुताबिक इमरजेंसी वार्ड में लगे इलेक्ट्रिक बोर्ड में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे चिंगारियां निकलने लगीं और देखते ही देखते आग भड़क उठी। वार्ड में धुआं फैलते ही मरीज और उनके परिजन घबरा गए और जान बचाने के लिए बाहर की ओर दौड़ पड़े।

मौके पर मौजूद अस्पताल स्टाफ और लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर जिला अस्पताल की जर्जर विद्युत व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
टेन न्यूज़ के लिए रायबरेली सदर से गुफरान खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!