• Tue. Apr 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन में प्रेमी जोड़े की मर्ज़ी से शादी, युवती ने परिवार से जताया जान का खतरा

ByTen News One Desk

Jan 2, 2026
76 Views

ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन में प्रेमी जोड़े की मर्ज़ी से शादी, युवती ने परिवार से जताया जान का खतरा


टेन न्यूज़ !! ०२ जनवरी २०२५ !! ब्यूरो रिपोर्ट, जालौन। जिले में प्रेम विवाह का एक मामला इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। रेंढर थाना क्षेत्र के नावली गांव की रहने वाली प्राची गुर्जर ने अपने प्रेमी रूपसिंह पाल के साथ मर्ज़ी से प्रेम विवाह कर लिया। विवाह के बाद युवती ने अपने ही परिवार के लोगों से जान का खतरा बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्राची गुर्जर का आरोप है कि उसके परिजन इस शादी से नाराज़ हैं और उसे व उसके पति को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसी आशंका के चलते युवती ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है, जिसमें उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वीडियो में युवती ने कहा है कि उसने बालिग होने के नाते अपनी पसंद से शादी की है, लेकिन अब उसे अपने परिवार से डर सता रहा है।

प्रेमी जोड़े का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामला और तूल पकड़ता जा रहा है। स्थानीय स्तर पर लोग इसे प्रेम विवाह से जुड़ा संवेदनशील मामला बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इस प्रकरण पर नजर रखी जा रही है।

यह मामला जालौन जनपद के रेंढर थाना क्षेत्र के नावली गांव का बताया जा रहा है, जहां प्रेम विवाह के बाद सुरक्षा को लेकर उठे सवाल चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!