• Tue. Apr 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

डंपर ने ऑटो को दो किलोमीटर तक घसीटा, चालक की दर्दनाक मौत

ByTen News One Desk

Jan 2, 2026
62 Views

डंपर ने ऑटो को दो किलोमीटर तक घसीटा, चालक की दर्दनाक मौत


टेन न्यूज़ !! ०२ जनवरी २०२6 !! रिपोर्ट : अभय द्विवेदी ब्यूरो, लोकेशन : हमीरपुर

हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में एनएच-34 पर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार डंपर ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मारने के बाद करीब दो किलोमीटर तक घसीट दिया। इस दर्दनाक हादसे में ऑटो चालक की सड़क पर घिसटने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के दौरान ऑटो डंपर में फंस गया था और चालक की चीख-पुकार के बावजूद डंपर नहीं रुका। पूरी घटना मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। हादसे के बाद डंपर चालक ने डंपर को सीधे थाने के सामने जाकर रोका और फिर कूदकर थाने के अंदर घुस गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक ऑटो चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। टेन न्यूज़ के लिए हमीरपुर से अभय द्विवेदी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!