• Fri. Apr 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

छिबरामऊ: बरसाती नाले के निर्माण में भारी अनियमितता, गुणवत्ता व मानकों की खुली पोल

ByTen News One Desk

Jan 3, 2026
167 Views

छिबरामऊ: बरसाती नाले के निर्माण में भारी अनियमितता, गुणवत्ता व मानकों की खुली पोल


टेन न्यूज़ !! ०३ जनवरी २०२५ !! रिपोर्ट : नीरज प्रताप सिंह, लोकेशन : कन्नौज

जनपद कन्नौज के विकासखंड सौरिख अंतर्गत ग्राम सर्वा में जिला पंचायत द्वारा कराए जा रहे बरसाती नाले के निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। महीनों से चल रहे इस निर्माण कार्य में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव से जलनिकासी के उद्देश्य से नाले की ढलाई कराई जा रही है, लेकिन निर्माण के दौरान ही कंक्रीट से बना नाला जगह-जगह से ढहने लगा है। इससे कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों और मजदूरों का आरोप है कि निर्माण में गिट्टी और मौरंग के स्थान पर पीली मिट्टी व राबिस का उपयोग किया गया है, जबकि सरिया भी नाममात्र की डाली गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार सुमित त्रिपाठी द्वारा मनमाने ढंग से कार्य कराया जा रहा है और मानकों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इसके साथ ही नाले के निर्माण के दौरान गिट्टी, मौरंग और बालू जैसी सामग्री व्यस्त सड़क पर फैला दी गई है, जिससे घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी में दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली सड़क महीनों से बाधित पड़ी है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब यह देखना होगा कि संबंधित विभाग इस कथित धांधली पर क्या कदम उठाता है या मामला यूं ही दबा दिया जाता है।

टेन न्यूज़ के लिए छिबरामऊ (कन्नौज) से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!