• Fri. Apr 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रायबरेली: गांजा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 3 शातिर गिरफ्तार; लंबा है आपराधिक इतिहास

ByTen News One Desk

Jan 3, 2026
61 Views

रायबरेली: गांजा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 3 शातिर गिरफ्तार; लंबा है आपराधिक इतिहास


टेन न्यूज़ ii 03 जनवरी 2026 ii स्थान: रायबरेली/सिटी
रिपोर्ट – गुफरान खान

रायबरेली में नशा तस्करों की अब खैर नहीं। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में डीह पुलिस और एसओजी टीम को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर तीन शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है।

यह कार्रवाई एसएसपी यशवीर सिंह और एएसपी संजीव सिन्हा के निर्देशन में हुई। डीह कोतवाल जितेन मोहन सरोज और एसओजी प्रभारी अरविंद यादव की टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि उन्नाव-उदयपुर मार्ग से तस्कर गुजरने वाले हैं।

पुलिस ने जाल बिछाकर एक हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से 2 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से तीन अभियुक्तों— भारत पांडेय, अविनाश पांडेय और पंकज सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि ये तीनों शातिर अपरा धी हैं और इनके खिलाफ पहले से ही लगभग 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
टेन न्यूज़ के लिए रायबरेली से गुफरान खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!