• Tue. Nov 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रामलीला में सीता हरण की लीला का मंचन, भावविभोर हुए दर्शक

ByTen News One Desk

Nov 3, 2026
9 Views

रामलीला में सीता हरण की लीला का मंचन, भावविभोर हुए दर्शक


टेन न्यूज़ !! ०३ नवम्बर २०२६ !! मुनीश चन्द्र शर्मा फतेगंज पूर्वी बरेली UP

फतेहगंज पूर्वी। कस्बे में चल रही रामलीला में सोमवार को सीता हरण की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय से रावण द्वारा साधु का वेश धारण कर माता सीता का हरण करने के प्रसंग को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। लक्ष्मण रेखा और रावण के छल का दृश्य देखकर दर्शक भावविभोर हो गए।

मंचन के दौरान भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के वन में रहने के प्रसंग के साथ रावण की छलपूर्वक माता सीता का हरण करने की घटना दिखाई गई। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। रामलीला देखने के लिए कस्बे सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों में उत्साह बना रहा।

कार्यक्रम के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। कस्बा चौकी प्रभारी लक्ष्मीनारायण सिंह और आकाश ठाकुर पुलिसकर्मियों के साथ मुस्तैद रहे।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पवनराज मिश्रा सहित कामराज मिश्रा, अजय गुप्ता, कैलाश गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, हरीश गुप्ता, अनुज मिश्रा, अरुण मिश्रा और विकास मिश्रा ने आयोजन में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!