• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

भागलपुर टाउन हॉल में गरजा सत्ता का संदेश, भूमि सुधार जन संवाद में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का सख़्त ऐलान

ByTen News One Desk

Jan 6, 2026
48 Views

भागलपुर टाउन हॉल में गरजा सत्ता का संदेश, भूमि सुधार जन संवाद में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का सख़्त ऐलान


टेन न्यूज़ ii 06 जनवरी 2026 ii रिपोर्ट : ब्यूरो रिपोर्ट
लोकेशन : भागलपुर

बिहार के जनपद भागलपुर टाउन हॉल में आयोजित भूमि सुधार जन संवाद कार्यक्रम उस समय खास बन गया, जब बिहार के उपमुख्यमंत्री सह भूमि एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अधिकारियों और भू-माफियाओं को एक साथ सख़्त संदेश दे दिया। जनसंवाद के दौरान आम लोगों की शिकायतें सामने आते ही उपमुख्यमंत्री का रुख पूरी तरह तल्ख नजर आया।

कार्यक्रम में भूमि एवं राजस्व विभाग के प्रधान सचिव सी.के. अनिल मौजूद रहे, जबकि संवाद का संचालन विभाग के सचिव गोपाल मीणा ने किया। जैसे ही शिकायतों की फाइलें खोली गईं, कई अंचल अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हुए। इस पर उपमुख्यमंत्री ने बिना किसी लाग-लपेट के अधिकारियों को फटकार लगाई। शाहकुंड अंचलाधिकारी को लेकर की गई टिप्पणी सबसे ज्यादा चर्चा में रही।

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “नीयत ठीक रहेगी तो नीति भी ठीक रहेगी। सभी कार्य पारदर्शिता के साथ करें, अन्यथा कार्रवाई तय है।”

उनके इस बयान के बाद सभागार में कुछ पल के लिए सन्नाटा छा गया। इसी दौरान उपमुख्यमंत्री ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि बिहार में भूमि माफियाओं की सूची तैयार की जा रही है। यह कार्य सरकार द्वारा गोपनीय तरीके से किया जाएगा और समय आने पर दोषियों पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि भूमि से जुड़े मामलों में आम जनता को समय पर न्याय मिले और राजस्व व्यवस्था में पूरी पारदर्शिता कायम हो। यह जनसंवाद न सिर्फ शिकायतों का मंच बना, बल्कि यह संकेत भी दे गया कि अब बिहार में भूमि गड़बड़ियों पर सख़्ती तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!