• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पूर्व ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य की मां का निधन, क्षेत्र में शोक

ByTen News One Desk

Jan 12, 2026
59 Views

पूर्व ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य की मां का निधन, क्षेत्र में शोक


टेन न्यूज़ !! १२ जनवरी २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

तिलहर। पूर्व ब्लॉक प्रमुख शक्ति कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सदस्य सौरभ सिंह गांधी की माता श्रीमती मनोरमा सिंह का रविवार को असामयिक निधन हो गया। वह लगभग 80 वर्ष की थीं। उनके निधन की सूचना जिला पंचायत सदस्य सौरभ सिंह गांधी द्वारा दी गई। बताया गया कि वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और बीमारी के चलते रविवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे उन्होंने तिलहर से सटे गांव डभौरा स्थित अपने निज निवास पर अंतिम सांस ली।

श्रीमती मनोरमा सिंह के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। खासकर राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में गहरा शोक व्याप्त हो गया। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों एवं शुभचिंतकों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

उनके अंतिम दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में लोग डभौरा स्थित आवास पर पहुंचे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी शामिल रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!