• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर–निगोही मार्ग पर मुख्य रेलवे फाटक 334 एक सप्ताह के लिए फिर हुई बंद

ByTen News One Desk

Jan 11, 2026
48 Views

तिलहर–निगोही मार्ग पर मुख्य रेलवे फाटक 334 एक सप्ताह के लिए फिर हुई बंद


टेन न्यूज़ ii 11 जनवरी 2026 ii अमुक सक्सेना
तिलहर (शाहजहांपुर)।
तिलहर स्थित निगोही रोड पर बना मुख्य रेलवे फाटक संख्या 334 एक बार फिर आम जनता के लिए परेशानी का कारण बन गया है।

रेलवे प्रशासन द्वारा आवश्यक मरम्मत एवं तकनीकी कार्य के चलते इस फाटक को सप्ताह भर के लिए बंद कर दिया गया है। फाटक बंद होने से तिलहर से निगोही और निगोही से तिलहर आने-जाने वाले हजारों वाहन चालकों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

रेलवे व प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, फाटक संख्या 334 के बंद रहने की अवधि में आवागमन के लिए रेलवे फाटक संख्या 333C, 333C (वैकल्पिक मार्ग) तथा 336C का उपयोग किया जा सकता है।

इन वैकल्पिक फाटकों के माध्यम से यातायात को सुचारू रखने का प्रयास किया जा रहा है, हालांकि इन मार्गों पर दूरी अधिक होने के कारण लोगों को समय और ईंधन दोनों की अतिरिक्त खपत झेलनी पड़ रही है।

स्थानीय व्यापारियों, छात्रों और दैनिक यात्रियों ने फाटक बंद होने से हो रही परेशानियों पर नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि बार-बार फाटक बंद किए जाने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि 16 जनवरी 2026 तक अस्थायी असुविधा सहन करें। रेलवे कार्य पूर्ण होते ही फाटक को पुनः खोल दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!