• Tue. May 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ब्रेकिंग हमीरपुर : मौदहा के मुख्य बाजार में घुसा बारहसिंघा, मची अफरा-तफरी

ByTen News One Desk

Jan 18, 2026
65 Views

ब्रेकिंग हमीरपुर : मौदहा के मुख्य बाजार में घुसा बारहसिंघा, मची अफरा-तफरी


टेन न्यूज़ ii 18 जनवरी 2026 ii रिपोर्टर – अभय द्विवेदी ब्यूरो, हमीरपुर
हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के मुख्य बाजार में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक एक बारहसिंघा बाजार में आ घुसा। बारहसिंघा को देख दुकानदारों और राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया और लोग इधर-उधर भागते नजर आए। जान बचाने के लिए कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर लीं, जिससे कुछ देर के लिए बाजार की गतिविधियां ठप हो गईं।

बताया जा रहा है कि इससे पहले बारहसिंघा मौदहा कोतवाली क्षेत्र के मंकरांव गांव में एक नाले में फंसा हुआ था। वन विभाग की टीम को सूचना दी गई थी, लेकिन रेस्क्यू शुरू होने से पहले ही बारहसिंघा नाले से निकलकर भाग गया और सीधे कस्बे के मुख्य बाजार में पहुंच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम सतर्क हो गई है। विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और बारहसिंघा को देखकर उसके पास न जाएं। वन विभाग द्वारा उसे सुरक्षित पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!