• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अटसू सब्जी मंडी में कॉम्लेक्स बनवाए जाने को लेकर दुकानदारों ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

ByTen News One Desk

Jan 20, 2026
64 Views

अटसू सब्जी मंडी में कॉम्लेक्स बनवाए जाने को लेकर दुकानदारों ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन


टेन न्यूज़ ii 20 जनवरी 2026 ii रामजी पोरवाल, ब्यूरो चीफ
औरैया!  जनपद के नगर पंचायत अटसू सब्जी मंडी नगर प्रशाशन द्वारा कॉम्प्लेक्स बनवाए जाने को लेकर सोमवार को सब्जी मंडी परिसर मे करीब एक सैकड़ा से अधिक दुकानदारों ने एकत्र होकर जबरजस्त विरोध प्रदर्शन किया। और नगर पंचायत प्रशाशन से अनुरोध किया कि उक्त कॉम्प्लेक्स को नगर पंचायत में सब्जी मंडी स्थल के अलावा कहीं और बनवाया जाए साथ ही सब्जी मंडी को यथावत स्थान पर रखा जाए।

दुकानदारों ने मीडिया को बताया कि सब्जी मंडी में कॉम्प्लेक्स बन जाने से छोटे छोटे दुकानदारों के आजीविका पर प्रभाव पड़ेगा।

साथ ही दुकानदारों ने मीडिया को बताया कि नगर पंचायत अटसू के पास काफी जगह है। जहां पर कॉम्प्लेक्स बनवाया जा सकता है। सब्जी मंडी को यथावत स्थान पर ही रखा जाए सब्जी मंडी के स्थानांतरण से ना सिर्फ अटसू के दुकानदारों को आजीविका की समस्या आएगी बल्कि आस पास के क्षेत्र के किसान भाइयों और दुकानदारों को भी आजीविका की समस्या खड़ी हो जाएगी।

हम किसान और दुकानदारों की रोजी रोटी सब्जी मंडी में सब्जी बेचने से ही होती है। साथ ही सब्जी मंडी के स्थानांतरण से अटसू में आस पास के लोग सब्जी लेने नहीं आएंगे।

जिसका प्रभाव पूरी मार्केट में पढ़ना तय है।मौजूद दुकानदारों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत अध्यक्ष इंदू गुप्ता एवम् उनके पति स्वदेश प्रकाश पोरवाल किसानों/दुकानदारों के हित में उनकी कोई रुचि ही नहीं है।

ल्कि किसानों/दुकानदारों के खिलाफ षडयंत्र कर बड़े दुकानदारों से मोटा पैसा लेकर उनसे मुनाफा कमाने के उद्देश्य से दुकानें आवंटित करने की है। साथ ही अपने चहेतों को लाभ दिलाने की मंशा है। लेकिन उनकी ये मंशा क्षेत्र के किसान और दुकानदार किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे।

नगर प्रशाशन अगर हम छोटे किसानों और दुकानदारों की बात नहीं सुनेंगे और अपनी मनमानी करते रहेंगे तो हम सब लोग शांति पूर्वक अनवरत धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। साथ ही अगर जरूरत पड़ी तो हम लोग आमरण अनशन करने पर भी मजबूर होगें। जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पंचायत प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर छोटे कुशवाहा, अरविंद राजपूत, शिवेन्द्र राजपूत विपिन कुशवाहा, सुनील कुमार राजपूत, राजू कश्यप, आकाश चौधरी, मनीष कुमार, राधारमन, रामचंद्र दिवाकर, सहित एक सैकड़ा से अधिक किसान एवं दुकानदार मौजूद रहे।

इस संबंध में नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि स्वदेश प्रकाश पोरवाल ने बताया कि लोग किसानों/दुकानदारों को उकसा रहे हैं। जब मीडिया उनसे ने पूछा कि ये क्षेत्र की जनता को उकसाने वाले कौन लोग हैं। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं।

जिन्होंने सब्जी मंडी में अवैध कब्जा कर रखा है। ये लोग नहीं चाहते कि नगर पंचायत का विकास हो। जबकि हम लोग नगर में विकाश के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!