• Fri. Oct 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

​रायबरेली: ओडिशा से सुल्तानपुर जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Jan 27, 2026
108 Views

​रायबरेली: ओडिशा से सुल्तानपुर जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार


टेन न्यूज़ ii 27 जनवरी 2026 ii रिपोर्ट वसीम खान ब्यूरो

लोकेशन रायबरेली

​रायबरेली। जिले की पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। सदर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बोलेरो गाड़ी से 20 किलोग्राम से अधिक अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
​

चेकिंग के दौरान मिली सफलता
​जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली पुलिस महाराजगंज रोड पर स्थित कान्हा गौशाला के सामने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा नंबर की एक बोलेरो को रुकवाकर जब उसकी तलाशी ली गई, तो पुलिस के होश उड़ गए। गाड़ी के भीतर छिपाकर रखी गई गांजे की एक बड़ी खेप बरामद हुई।
​

ओडिशा से सुल्तानपुर था कनेक्शन
​पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गांजा ओडिशा से तस्करी कर लाया जा रहा था और इसे पड़ोसी जिले सुल्तानपुर में कहीं डिलीवर किया जाना था। लेकिन डिलीवरी से पहले ही रायबरेली पुलिस ने तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
​

गिरफ्तार तस्करों का विवरण
​पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें: तीन तस्कर: ओडिशा राज्य के रहने वाले हैं।
​

एक तस्कर: सुल्तानपुर जिले का निवासी है।
​”संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान महाराजगंज रोड पर एक बोलेरो से 20 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया गया है। चार आरोपियों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

बाइट— अरुण नौहवार, सीओ सदर
​
टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!