UP Panchayat Chunav-2026 : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की घोषणा को लेकर बड़ी Update, मंत्री OP राजभर के बयान…? मुंबई घूमने गए कटरा के दो युवकों की ट्रेन से गिरकर मौत, घरों में मचा कोहराम तिलहर कोतवाली की पीस कमेटी बैठक का बहिष्कार, व्यापारी नेता व सभासद नाराज़ औरैया: स्कूल के बाहर छात्र की बेल्ट से पिटाई, वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच शुरू औरैया में सपा नेताओं की एसआईआर को लेकर अहम बैठक, वोटर लिस्ट की सुरक्षा पर जोर
---Advertisement---

फर्रुखाबाद में गणतंत्र दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा वंदे मातरम यात्रा निकाली

By Ten News One Desk

Published on:

12 Views

फर्रुखाबाद में गणतंत्र दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा वंदे मातरम यात्रा निकाली

टेन न्यूज़ ii 27 जनवरी 2026 ii तौफ़ीक़ फारुकी ब्यूरो, फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद में गणतंत्र दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा वंदे मातरम यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया। यह यात्रा पांडाबाग मंदिर से शुरू होकर स्वराज कुटीर तक गई।

अखिल भारत हिंदू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा के नेतृत्व में सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा से पहले शामिल लोगों के मस्तक पर चंदन लगाया गया। यात्रा मुख्य बाजार से निकलती हुई शाम 4:00 बजे स्वराज कुटीर पर जाकर संपन्न हुई।

यात्रा में सबसे आगे डीजे चल रहा था, जिस पर देशभक्ति के गीत बज रहे थे। उसके पीछे युवाओं की टोली हाथों में तिरंगा लहराते हुए ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रही थी। कुछ युवा देशभक्ति के गानों पर झूमते हुए भी दिखे।

युवाओं और पुरुषों के अलावा, खुली जीप में दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास महाराज भी मौजूद थे। उनके पीछे बैंड बाजा चल रहा था, जिसके बाद गले में तिरंगा पटका डाले महिलाओं की टोली थी। सबसे पीछे भारत माता की झांकी चल रही थी।

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष यह यात्रा निकाली जाती है। इस वर्ष बसंत पंचमी के कारण यात्रा स्थगित कर गणतंत्र दिवस पर निकाली गई है।

उन्होंने यात्रा में शामिल सभी सनातनियों को धन्यवाद दिया। शहर में जगह-जगह यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। चौक पर पहुंचने पर जमकर नारेबाजी भी हुई। सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment