• Sun. May 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को एसपी ने शॉल भेंट कर दी भावभीनी विदाई

ByTen News One Desk

Jan 31, 2026
84 Views

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को एसपी ने शॉल भेंट कर दी भावभीनी विदाई


टेन न्यूज ii 31 जनवरी 2026 ii प्रभाष चंद्र ब्यूरो, कन्नौज

कन्नौज। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार ने अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी। पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में आयोजित समारोह में कुल 8 पुलिसकर्मी, जिन्होंने अपने सेवाकाल में निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ दायित्व निभाया, उन्हें शॉल, उपहार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

एसपी ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य, सुखमय जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त साथियों को शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी।

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के नाम इस प्रकार हैं:
प्रतिसार निरीक्षक सुखपाल सिंह, रेडियो निरीक्षक चन्द्र कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस चैनपाल सिंह सोलंकी, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस मुईनउल्ला खाँ, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस सुरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस विशाल सिंह, मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस शिवप्रसाद तथा आरक्षी राजेश सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!