• Sun. May 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

संत शिरोमणि नरहरि सुनार व गुरु रविदास जयंती पर सपाइयों ने किया नमन

ByTen News One Desk

Feb 1, 2026
84 Views

संत शिरोमणि नरहरि सुनार व गुरु रविदास जयंती पर सपाइयों ने किया नमन


टेन न्यूज़ ii 01 फरवरी 2026 ii प्रभाष चंद्र ब्यूरो
कन्नौज, उत्तर प्रदेश।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कलीम खां के नेतृत्व में रविवार को कन्नौज स्थित पार्टी कार्यालय पर संत शिरोमणि नरहरि सुनार एवं संत गुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे ने कहा कि ऐसे महापुरुषों को सम्मान देना हर वर्ग की जिम्मेदारी है, क्योंकि उन्होंने समाज में समानता और मानवता का संदेश दिया।

सपा नेता जय कुमार तिवारी बऊअन, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष प्रत्येश सिंह तोमर तथा विधानसभा अध्यक्ष पी.पी. सिंह वघेल ने गुरु रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे मध्यकालीन संत कवि थे, जिनकी वाणी आज भी समाज को एकता और भक्ति का मार्ग दिखाती है। उनके कुछ भजन गुरु ग्रंथ साहिब में भी संकलित हैं।

सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, यश कुमार दोहरे और जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह यादव ने कहा कि गुरु रविदास जी ने जात-पात का विरोध कर आत्मज्ञान का संदेश दिया। वहीं नरहरि सुनार के सामाजिक योगदान को भी याद किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!