• Wed. Jul 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

यूपी में जमीन तलाश रही लोजपा, महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचीं नवाबगंज

ByTen News One Desk

Feb 1, 2026
80 Views

यूपी में जमीन तलाश रही लोजपा, महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचीं नवाबगंज


टेन न्यूज़ ii 01 फरवरी 2026 ii लोकेशन: रायबरेली
रिपोर्ट: वसीम खान, ब्यूरो

बिहार में अपनी मजबूत पहचान बनाने वाली लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) अब उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार में जुट गई है। इसी क्रम में लोजपा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रभा भाटिया प्रदेश दौरे पर हैं। नवाबगंज पहुंचने पर उनका कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

चंद्रप्रभा भाटिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी बिहार मॉडल के आधार पर यूपी के हर वर्ग तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। उन्होंने लोजपा को सर्वसमाज की हितैषी पार्टी बताते हुए कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के हर तबके का उत्थान करना है।

यूजीसी विवाद पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव सुनील सिंह और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!