• Sun. May 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा का दिया संदेश

ByTen News One Desk

Feb 3, 2026
143 Views

तिलहर में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा का दिया संदेश


टेन न्यूज़ ii 03 फरवरी 2026 ii अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार को तिलहर तहसील रोड पर पुलिस द्वारा पैदल मार्च किया गया। इस दौरान एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरें, सीओ ज्योति यादव और कोतवाल जुगल किशोर पाल भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

पुलिस अधिकारियों ने मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर लोगों से संवाद भी किया। अधिकारियों ने व्यापारियों और राहगीरों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

एसपी ग्रामीण ने बताया कि आगामी त्योहारों और विशेष अवसरों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जा रही है। पैदल मार्च के दौरान पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया, जिससे आम लोगों में भरोसा और सुरक्षा का संदेश गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!