• Sun. May 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

निजी मकान में चल रहे हैं अवैध क्लीनिक तथाकथित पत्रकारों की संरक्षण में फल फूल रहा अवैध कारोबार

ByTen News One Desk

Feb 3, 2026
65 Views

निजी मकान में चल रहे हैं अवैध क्लीनिक तथाकथित पत्रकारों की संरक्षण में फल फूल रहा अवैध कारोबार


टेन न्यूज़ ii 03 फरवरी 2026 ii रामजी पोरवाल ब्यूरो,
*औरैया* जनपद के कस्बा बेला में तथा कथित पत्रकारों की संरक्षण में अवैध क्लिनिक संचालित है, जिसमें मरीजों की जान जोखिम में डालकर अवैध तरीके से उपचार के नाम पर मोटी रकम भी वसूली जाती है,

दिबियापुर निवासी सीमा देवी निषाद जो बेला में एक किराए के मकान में अपना निजी अस्पताल चलाती है, जिसको तथा कथित पत्रकारों का पूरा संरक्षण प्राप्त है,

रविवार को एक पीड़ित महिला अपने साथी के साथ बेला स्थित किराए के मकान में चल रहे प्राइवेट क्लीनिक पर पेट दर्द की दवा लेने गई, वहां मौजूद संचालिका सीमा देवी द्वारा ₹10000 की मांग की गई,

पीड़ित द्वारा पूछने पर सीमा देवी उग्र होकर अभद्रता करते हुए गाली गलौज व मारपीट पर आमादा हो गई, वहां मौजूद संचालिका सीमा देवी, उसका पुत्र कृष्ण व उसकी पुत्री ने पीड़िता को बाल पकड़ कर जमीन पर पटक दिया और मोबाइल भी छीन लिया, जिसकी शिकायत पीड़िता द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर व स्वास्थ्य विभाग को दी गई,

टीम पहुंचने से पूर्व उक्त महिला अपना क्लीनिक बंद कर तथा कथित पत्रकारों के पास भाग गई, तथा कथित पत्रकारों द्वारा स्थानीय पुलिस पर दबाव बनाते हुए पीड़िता व उसके साथियों पर साजिश के तहत फर्जी मुकदमे लिखवाने पुरजोर प्रयास में लग गए,

पीड़िता द्वारा स्थानी पुलिस व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए पूर्ण घटना से अवगत कराया, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने निष्पक्षता से जांच करने के स्थानीय पुलिस को निर्देश दिए हैं, ll

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!