अंतर्राष्ट्रीय स्मैक तस्कर कटरा निवासी रियाज उर्फ बाबू की करोड़ों की संपत्ति सीज, पुलिस की बड़ी कार्रवाई ब्रेकिंग न्यूज़ :शाहजहांपुर प्रशासन की कटरा में NDPS एक्ट के तहत आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज, खरीद-फरोख्त पर रोक जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड राजस्व के विभागों की प्रगति समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश तिलहर थाने में अर्दली रूम, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय गिरोह के 6 शातिर लुटेरे गिरफ्तार
---Advertisement---

फतेहगंज पूर्वी थाना परिसर में महाशिवरात्रि व शब-ए-बारात को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांति से पर्व मनाने की अपील

By Ten News One Desk

Published on:

43 Views

फतेहगंज पूर्वी थाना परिसर में महाशिवरात्रि व शब-ए-बारात को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांति से पर्व मनाने की अपील

टेन न्यूज ii 03 फरवरी 2026 ii मुनीश चंद्र शर्मा, फतेहगंज पूर्वी/बरेली

आगामी महाशिवरात्रि एवं शब-ए-बारात पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना फतेहगंज पूर्वी परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी संतोष कुमार ने की।

बैठक में बताया गया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवतेरस नगरिया कला घाट स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों — बाबा रणछोर दास मंदिर, शिव मंदिर इंटोरिया, तेड़ेनाथ मंदिर नगरिया कला, साईं बाबा मंदिर, उड़िया बड़े बाग बाबा मंदिर तथा पंचेश्वर नाथ मंदिर के पुजारियों एवं महंतों ने पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया।

दूसरे समुदाय की ओर से इमाम फारुक हाफिज हुसैन ने जानकारी दी कि शब-ए-बारात के अवसर पर नगर में किसी प्रकार का जुलूस नहीं निकाला जाएगा। लोग नगर के पांच कब्रिस्तानों में रहकर ही इबादत करेंगे। इस निर्णय का बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने स्वागत किया।

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने दोनों समुदायों से आपसी भाईचारा, सहयोग और संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या शांति भंग करने वाली गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्वों के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा और किसी भी अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में पुलिस स्टाफ सहित गणमान्य नागरिक, ग्राम प्रधान एवं सभासद उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!