अंतर्राष्ट्रीय स्मैक तस्कर कटरा निवासी रियाज उर्फ बाबू की करोड़ों की संपत्ति सीज, पुलिस की बड़ी कार्रवाई ब्रेकिंग न्यूज़ :शाहजहांपुर प्रशासन की कटरा में NDPS एक्ट के तहत आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज, खरीद-फरोख्त पर रोक जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड राजस्व के विभागों की प्रगति समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश तिलहर थाने में अर्दली रूम, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय गिरोह के 6 शातिर लुटेरे गिरफ्तार
---Advertisement---

‘असम्स गॉट टैलेंट’ में ढेकियाजुली का जलवा, राकेश साहा बने सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर

By Ten News One Desk

Published on:

41 Views

‘असम्स गॉट टैलेंट’ में ढेकियाजुली का जलवा, राकेश साहा बने सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर

तर्पणा सेन फाइनलिस्ट, समूह नृत्य ने भी बटोरी खूब सराहना

टेन न्यूज ii 04 फरवरी 2026 ii प्रशांत वैश्य, ब्यूरो, सोनितपुर (असम)
राज्य के लोकप्रिय टीवी प्रतिभा मंच ‘असम्स गॉट टैलेंट’ (सीजन–10) में इस बार शहीद नगरी ढेकियाजुली की प्रतिभा ने शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। नगर स्थित प्रतिष्ठित आर.के.एस. डांस एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक और प्रभावशाली प्रस्तुतियों से जजों व दर्शकों का दिल जीत लिया।

इस उपलब्धि के केंद्र में रहे एकेडमी के प्रशिक्षक और नृत्य निर्देशक राकेश साहा, जिन्हें प्रतियोगिता में ‘सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी’ का प्रतिष्ठित सम्मान मिला। उनकी कलात्मक दृष्टि और सटीक प्रशिक्षण ने ढेकियाजुली को राज्य के सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान दिलाई है।

उनके निर्देशन में उभरती नृत्यांगना तर्पणा सेन ने फाइनल राउंड में जगह बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी प्रस्तुति को जजों और दर्शकों से भरपूर सराहना मिली।

समूह नृत्य में भी एकेडमी की टीम—आदर्शनी राय, कृतिषा बोरा, कनिका सूत्रधर, प्रिया खनाल और सिंड्रेला साहा—ने दमदार प्रदर्शन किया। उनकी लयबद्ध और ऊर्जावान प्रस्तुति से बॉलीवुड संगीत निर्देशक जावेद मोहसिन विशेष रूप से प्रभावित हुए।

इस सफलता के बाद ढेकियाजुली में खुशी की लहर है। विभिन्न सांस्कृतिक संगठनों और शुभचिंतकों ने राकेश साहा, तर्पणा सेन और पूरी टीम को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि क्षेत्र की नई प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Also Read

तेजपुर विधानसभा क्षेत्र से एजीपी-बीजेपी गठबंधन के उम्मीदवार पृथ्वीराज राभा ने हजारों समर्थकों के साथ आज नामांकन पत्र दाखिल किया प्रशांत वैश्य (असम) 23 मार्च आगामी असम विधानसभा आम चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल और उनके उम्मीदवार पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में तेजपुर विधानसभा क्षेत्र से एजीपी-बीजेपी गठबंधन के उम्मीदवार पृथ्वीराज राभा ने आज शोणितपुर जिला आयुक्त कार्यालय में पहुंचकर औपचारिक रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।जिला आयुक्त कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में आज उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि पृथ्वीराज राभा हजारों समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक भव्य रैली निकालकर जिला आयुक्त कार्यालय पहुंचे।ढोल-नगाड़ों, पार्टी के झंडों और नारों से माहौल गूंज उठा और समर्थकों ने अपने उम्मीदवार के प्रति जोरदार समर्थन जताया। रास्ते के दोनों ओर भी बड़ी संख्या में लोग इस रैली को देखने के लिए एकत्रित हुए।जिला आयुक्त कार्यालय पहुंचकर उन्होंने निर्धारित नियमों के तहत अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष अशोक कुमार भट्टाचार्य, बीजेपी की शोणितपुर जिला समिति की अध्यक्ष मधुस्मिता डेका हजारिका, असम गण परिषद के शोणितपुर जिला अध्यक्ष रातुल कुमार नाथ सहित दोनों दलों के कई वरिष्ठ नेता और हजारों स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।नामांकन दाखिल करने के बाद पृथ्वीराज राभा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह आम जनता के विकास और पूरे क्षेत्र के समग्र प्रगति के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस नामांकन को लेकर तेजपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी और उत्साह बढ़ गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनाव में इस क्षेत्र में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। प्रशांत वैश्य

|

Leave a Comment

error: Content is protected !!