अंतर्राष्ट्रीय स्मैक तस्कर कटरा निवासी रियाज उर्फ बाबू की करोड़ों की संपत्ति सीज, पुलिस की बड़ी कार्रवाई ब्रेकिंग न्यूज़ :शाहजहांपुर प्रशासन की कटरा में NDPS एक्ट के तहत आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज, खरीद-फरोख्त पर रोक जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड राजस्व के विभागों की प्रगति समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश तिलहर थाने में अर्दली रूम, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय गिरोह के 6 शातिर लुटेरे गिरफ्तार
---Advertisement---

जिम में दिए गए कथित पाउडर से युवक की मौत का आरोप, पिता ने डीजीपी से लगाई न्याय की गुहार

By Ten News One Desk

Published on:

49 Views

जिम में दिए गए कथित पाउडर से युवक की मौत का आरोप, पिता ने डीजीपी से लगाई न्याय की गुहार

टेन न्यूज़ ii 04 फरवरी 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज

कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के कलकत्ता पूर्वा निवासी संतोष कुमार ने अपने 20 वर्षीय पुत्र विकास कुमार की मौत के मामले में जिम संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस महानिदेशक से ऑनलाइन शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित पिता के अनुसार, विकास तालग्राम के कुशलपुरवा रोड स्थित एक जिम में व्यायाम करने जाता था। आरोप है कि जिम संचालक ने उसे शरीर सुडौल बनाने के नाम पर एक पाउडर दिया, जिस पर डबल रैपर चढ़ा हुआ था।

कथित तौर पर पाउडर का सेवन करने के एक-दो दिन बाद 11 दिसंबर 2025 को विकास की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे पहले तिर्वा अस्पताल ले जाया गया, फिर हालत गंभीर होने पर कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

परिजनों का दावा है कि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने पाउडर में जहरीले तत्व होने की आशंका जताई, जिससे आंत और किडनी प्रभावित हुईं। परिवार का कहना है कि उपचार में 10 से 12 लाख रुपये खर्च हुए, लेकिन लंबे इलाज के बाद भी विकास की जान नहीं बचाई जा सकी।

मृत्यु के बाद 26 दिसंबर 2025 को पंचनामा की कार्रवाई हुई और थाना तालग्राम में मुकदमा संख्या 0354/2025 धारा 105 बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। पीड़ित पक्ष ने समझौते का दबाव बनाने, धमकी देने तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट को प्रभावित करने जैसे आरोप भी लगाए हैं।

पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है, जिस पर परिजनों ने सवाल उठाए हैं।

फिलहाल पुलिस जांच जारी है। अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!