अंतर्राष्ट्रीय स्मैक तस्कर कटरा निवासी रियाज उर्फ बाबू की करोड़ों की संपत्ति सीज, पुलिस की बड़ी कार्रवाई ब्रेकिंग न्यूज़ :शाहजहांपुर प्रशासन की कटरा में NDPS एक्ट के तहत आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज, खरीद-फरोख्त पर रोक जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड राजस्व के विभागों की प्रगति समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश तिलहर थाने में अर्दली रूम, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय गिरोह के 6 शातिर लुटेरे गिरफ्तार
---Advertisement---

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: निवाड़ी एसएचओ 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

By Ten News One Desk

Published on:

34 Views

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: निवाड़ी एसएचओ 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

टेन न्यूज़ ii 06 फरवरी 2026 ii डेस्क न्यूज़, मोदीनगर (गाजियाबाद)।

पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत विजिलेंस मेरठ सेक्टर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए निवाड़ी थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जयपाल सिंह रावत को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व विजिलेंस मेरठ सेक्टर के उपाधीक्षक आजाद सिंह केसरी ने किया।

मामले की शिकायत गांव अबूपुर निवासी पूर्व प्रधान राकेश कुमार उर्फ बिट्टू ने विजिलेंस विभाग से की थी।

शिकायतकर्ता का आरोप था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पोस्टर फाड़ने के दर्ज एक मुकदमे से नाम हटाने के एवज में एसएचओ रिश्वत मांग रहा था।

शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि घटना के समय वह बैंक में मौजूद था और इसके साक्ष्य भी उपलब्ध कराए थे, बावजूद इसके उसे जेल भेजने की धमकी दी जा रही थी।
विजिलेंस अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह के निर्देश पर 15 सदस्यीय टीम गठित की गई।

मंगलवार को योजना के तहत रसायन लगे नोट शिकायतकर्ता को दिए गए। जैसे ही शिकायतकर्ता ने एसएचओ को कार्यालय में रुपये दिए, टीम ने तुरंत छापा मारकर उसे पकड़ लिया। आरोपी ने नोट फेंककर भागने की कोशिश की, लेकिन बाहर तैनात टीम ने उसे दबोच लिया।

एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!