• Sat. May 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में 36 केंद्रों पर लगा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, 1996 मरीजों को मिला लाभ

ByTen News One Desk

Feb 8, 2026
57 Views

कन्नौज में 36 केंद्रों पर लगा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, 1996 मरीजों को मिला लाभ


टेन न्यूज़ ii 08 फरवरी 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो,
कन्नौज।

अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के शासनादेश के अनुपालन में जनपद कन्नौज के सभी 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा 3 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता के निर्देशन में नोडल अधिकारी आरोग्य स्वास्थ्य मेला डॉ. जितेन्द्र कुमार (उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी) सहित समस्त अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। अधिकारियों ने चिकित्सीय सेवाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए।

मेले के दौरान मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार, बच्चों और गर्भवती महिलाओं का नियमित टीकाकरण, परिवार कल्याण सेवाएं, हेपेटाइटिस ‘बी’ व ‘सी’ की जांच, टीबी संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग, नेत्र रोग परीक्षण तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मेले में कुल 1996 मरीजों का उपचार व परीक्षण किया गया। इनमें 905 पुरुष, 784 महिलाएं और 307 बच्चे शामिल रहे। इसके अतिरिक्त आयुष्मान भारत योजना के तहत 28 पात्र लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाकर वितरित किए गए।

प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों के साथ पर्याप्त संख्या में पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की गई थी, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्वास्थ्य विभाग ने इसे जनस्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!