• Fri. Apr 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

भारत विकास परिषद और राइजिंग चाइल्ड स्कूल ने सेवा और संस्कार के साथ बाल विकास का लिया संकल्प

ByTen News One Desk

Feb 15, 2026
38 Views

भारत विकास परिषद और राइजिंग चाइल्ड स्कूल ने सेवा और संस्कार के साथ बाल विकास का लिया संकल्प


बाल स्वास्थ्य जागरूकता के संदेश के साथ राइजिंग चाइल्ड स्कूल में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता संपन्न


टेन न्यूज़ !! १५ फरवरी २०२६ !! वासिम खान ब्यूरो, लोकेशन रायबरेली

भारत विकास परिषद और राइजिंग चाइल्ड स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में रायबरेली शहर के प्रभुटाऊन में “स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों और बच्चों की सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स रायबरेली की अधिशासी निदेशक प्रो. (डॉ.) अमिता जैन द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर एम्स, रायबरेली के सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि परिषद सेवा, संस्कार एवं सामाजिक जागरूकता के कार्यों को निरंतर और प्रतिबद्धता के साथ संचालित कर रही है। मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) अमिता जैन ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन न केवल बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि अभिभावकों को भी अपने शिशुओं के बेहतर शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने परिषद एवं विद्यालय के इस सराहनीय प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। प्रतियोगिता में 6 माह से 5 वर्ष तक के लगभग 350 बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विभिन्न आयु वर्गों में प्रिशा, ग्राहिल, विधान, अयांश, हर्षवर्धन, अव्यान एवं वामिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यशविन राघव, आध्या, काशवी, अबान, मानस एवं राघव का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा। कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा, स्वास्थ्य एवं सक्रियता ने सभी का मन मोह लिया।

रायबरेली के प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी, डॉ. दीपा आहूजा, डॉ. सी. एस. अग्रवाल, डॉ. सुमित रस्तोगी एवं सहायिका अंजली सिंह की देखरेख में प्रतियोगिता निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।

कार्यक्रम के अंत में चिकित्सक टीम का सम्मान कर उनके अमूल्य सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष नवल किशोर वाजपई, क्षेत्रीय सेवा संयोजक अम्बरीष अग्रवाल, पूर्व क्षेत्रीय संरक्षक डॉ. आर. बी. श्रीवास्तव, डॉ. चम्पा श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष राकेश कक्कड़, पूर्व अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, वी. के. अग्निहोत्री, राकेश मिश्रा, शाखा सेवा संयोजक राजा राम मौर्य, निशा सिंह, अजय मिश्रा, वाणी पाण्डेय, मधु कक्कड़, चन्द्र प्रकाश सिंह, नीलिमा श्रीवास्तव, शशि अग्निहोत्री, शशिकांत राय, सुरेश चंद्र शुक्ला, नीरज श्रीवास्तव, उषा त्रिवेदी, रविंद्र नाथ हरि, स्नेहलता श्रीवास्तव, अर्चना महेश्वरी, संध्या राय सहित अनेकों गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

परिषद की प्रथम महिला एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता का श्रेय सामूहिक सहयोग और समर्पण को दिया।

टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *