• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

राना मॉन्टेसरी स्कूल के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाया अपना हुनर

ByTen News One Desk

Feb 15, 2026
33 Views

राना मॉन्टेसरी स्कूल के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाया अपना हुनर


टेन न्यूज़ !! १५ फरवरी २०२६ !!  रिपोर्ट वसीम खान ब्यूरो, लोकेशन रायबरेली

बीते कई दशकों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देते आ रहे राना मॉन्टेसरी जूनियर हाईस्कूल, किला बाजार में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य बच्चों की वैज्ञानिक सोच को विकसित करना, वैज्ञानिक सिद्धांतों को समझने में मदद करना, बच्चों में टीम वर्क और सहयोग की क्षमता विकसित करना था।

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के विज्ञान संबंधित प्रोजेक्ट बनाकर अपनी वैज्ञानिक सोच को प्रस्तुत किया। जिसमें बच्चों द्वारा प्रकाश संश्लेषण, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, वाटर प्यूरीफिकेशन, सोलर लाइट, ट्रैफिक, चंद्रयान 3, इलेक्ट्रिक लिफ्ट, सोलर सिस्टम, डीएनए मॉडल, हृदय की आंतरिक एवं बाह्य संरचना, किडनी वर्किंग मॉडल, नेत्र की आंतरिक एवं बाह्य संरचना, एसिड रैन, एटीएम, इलेक्ट्रिक झूला, इलेक्ट्रिक जेनरेटर, पेड़ों का संरक्षण, वायु एवं जल प्रदूषण आदि पर 3डी प्रोजेक्ट बनाकर बहुत ही खूबसूरती से अपने विचारों को वायवा द्वारा अपने परीक्षकों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के सामने प्रस्तुत किया।

विज्ञान प्रदर्शनी में नैन्सी, जारा, मानवी, बिलाल, हंजला, अबुहमजा, एमन फात्मा, हुमैरा, असद, इरम, अंश निर्मल, अदीबा अली आदि बच्चों ने ग्लोबल वार्मिंग, चंद्रयान 3, इलेक्ट्रिक लिफ्ट, इलेक्ट्रिक जेनरेटर पर प्रकाश डालते हुए बहुत ही सुंदर रूप से अभिभावकों और शिक्षकों के सामने प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया।

विज्ञान प्रदर्शनी को सफल बनाने में स्कूल के प्रबंधक मो0 यूशा खान, कोऑर्डिनेटर अक्सा रियाज, मिस रूबी, रुबीना, शायना, उजमा, नूरसबीह, कनीज, सुगरा, इफरा, जीनत, नाजिया, सबा, सादिया, जैनब, तानिया आदि अध्यापिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *