• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.59 करोड़ की धोखाधड़ी में वांछित अभियुक्त किया गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Feb 15, 2026
140 Views

कटरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.59 करोड़ की धोखाधड़ी में वांछित अभियुक्त किया गिरफ्तार


टेन न्यूज़ !! १५ फरवरी २०२६ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा / शाहजहाँपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कटरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 1 करोड़ 59 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कटरा के नेतृत्व में की गई।

मामले के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 को कस्बा कटरा निवासी मोईद अली ने थाना कटरा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने कंपनी बनाने के नाम पर उनसे 1 करोड़ 59 लाख रुपये की ठगी की। इस संबंध में थाना कटरा पर मु0अ0सं0 0530/2025 विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान 1 जनवरी 2026 को तीन अभियुक्तों—अजहरुद्दीन, अजबउद्दीन और नागेंद्र कुमार—को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है।

इसी क्रम में 14 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर फरदीन उर्फ फरहीन अहमद (उम्र लगभग 38 वर्ष) को रोडवेज बस स्टैंड मीरानपुर कटरा से दोपहर 12:05 बजे गिरफ्तार किया। अभियुक्त मूल रूप से पूर्वी दिल्ली तथा गाजियाबाद का निवासी है। उसके विरुद्ध पूर्व में भी धोखाधड़ी से संबंधित मुकदमा दर्ज है।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि धोखाधड़ी जैसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *