• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जनसेवा ही सर्वोपरि, सुशासन ही संकल्प, गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित “जनता दर्शन” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनी समस्याएं

ByTen News One Desk

Feb 15, 2026
28 Views

जनसेवा ही सर्वोपरि, सुशासन ही संकल्प, गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित “जनता दर्शन” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनी समस्याएं


टेन न्यूज़ !! १५ फरवरी २०२६ !! डीपी सिंह डेस्क न्यूज़@लखनऊ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित “जनता दर्शन” कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे, जिन्होंने भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई, राजस्व, पेंशन, आवास, चिकित्सा सहायता एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक प्रकरण को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा पीड़ितों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने यह भी कहा कि शासन की मंशा है कि हर नागरिक को न्याय और राहत मिले। जनता दर्शन जैसे कार्यक्रम सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम हैं, जिससे सुशासन की अवधारणा को मजबूती मिलती है।

प्रदेश सरकार जनहित के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और प्रत्येक नागरिक की समस्या के समाधान हेतु सतत प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *