• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अजीतमल में हुई हत्या का सफल अनावरण, हत्याभियुक्त गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Feb 18, 2026
55 Views

अजीतमल में हुई हत्या का सफल अनावरण, हत्याभियुक्त गिरफ्तार


टेन न्यूज़ !! १८ फरवरी २०२६ !! ब्यूरो चीफ: रामजी पोरवाल, औरैया 

जनपद औरैया की कोतवाली अजीतमल क्षेत्रांतर्गत ग्राम अमावता में हुई हत्या की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण कर लिया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने नामित हत्याभियुक्त भानू उर्फ दुरपत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के खुलासे के दौरान पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल एक टॉर्च, एक ईंट तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद सामान को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के बाद से ही अभियुक्त की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। साक्ष्यों एवं सर्विलांस की मदद से आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा अभियुक्त से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!