• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

“तुम मेरा साथ दो, मैं तुम्हें अधिकार दूंगा” — भारतीय कृषक दल का सत्याग्रह 59वें दिन भी जारी

ByTen News One Desk

Feb 19, 2026
161 Views

“तुम मेरा साथ दो, मैं तुम्हें अधिकार दूंगा” — भारतीय कृषक दल का सत्याग्रह 59वें दिन भी जारी


टेन न्यूज़ !! १९ फरवरी २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर 
भारतीय कृषक दल का चल रहा सत्याग्रह मंगलवार को 59वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल शहीद कुटी पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव “जनसेवक” ने कहा कि दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद प्रशासन ने किसानों और आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 23 फरवरी को तिलहर चीनी मिल मैदान में “जनता की अदालत” आयोजित की जाएगी, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद सामूहिक पदमार्च करते हुए जिलाधिकारी को जनता का फैसला सुनाया जाएगा।

प्रमुख मांगें

सत्याग्रह के दौरान किसानों और क्षेत्रवासियों की ओर से कुल 15 प्रमुख मांगें रखी गईं, जिनमें छुट्टा गाय-सांडों की समस्या का समाधान, सलेमपुर-खैरपुर मार्ग की मरम्मत, जनहित प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई, विभिन्न मार्गों का डामरीकरण, खैरपुर चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण, तिलहर बस अड्डे तक बस संचालन, बिरियाबाबा रोड पर नो पार्किंग जोन, धान खरीद में फर्जीवाड़े की जांच, उर्वरकों की टैगिंग की बाध्यता समाप्त करना, कटरा में किसान मंडी निर्माण, कटरा व तिलहर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव, चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई, खैरपुर पीएचसी का सुचारू संचालन तथा दक्षिण क्षेत्र में बाईपास निर्माण जैसी मांगें शामिल हैं।

धरने में आनंद शर्मा, विश्राम सिंह, भानु प्रताप यादव, कमलेश गंगवार, सतीश मिश्र, नन्हेलाल और धनपाल सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नेताओं ने कहा कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, सत्याग्रह जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!