तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम महाविद्यालय में भारत स्काउट एवं गाइड शिविर का शुभारंभ 28 फरवरी को होने वाले विज्ञान कार्यक्रम के लिए तैयारियां जोरों पर कांग्रेसी नेताओं को पुलिस प्रशासन ने किया हाउस अरेस्ट, जिलाध्यक्ष साथियों संग घर के बाहर धरने पर बैठी जर्जर वैरिक की नीलामी में 3.01 लाख की सर्वोच्च बोली, कमलेंद्र सिंह बने सफल बोलीदाता
---Advertisement---

ग्राम चठिया फैजू में मां दुर्गा की विशाल रैली, स्थापना दिवस पर हुआ भव्य आयोजन

By Ten News One Desk

Published on:

2 Views

ग्राम चठिया फैजू में मां दुर्गा की विशाल रैली, स्थापना दिवस पर हुआ भव्य आयोजन

टेन न्यूज़ !! १९ फरवरी २०२६ !! राकेश कुमार, फरीदपुर (बरेली)। जनपद बरेली के ग्राम चठिया फैजू में मां दुर्गा के स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान सरबजीत सिंह एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से मां दुर्गा की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। रैली में श्रद्धालु माता के जयकारों के साथ पूरे उत्साह और भक्ति भाव में झूमते नजर आए।

शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया। इसके उपरांत सरबजीत सिंह ने अपने निवास स्थान पर विधि-विधान से मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा और गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर ग्राम के बुजुर्ग, युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। आयोजन को सफल बनाने में समस्त ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा।

रिपोर्टर – राकेश कुमार, फरीदपुर (बरेली)।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment