तिलहर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

टेन न्यूज़ !! २२ फरवरी २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर-शाहजहांपुर। अजय राय के तिलहर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। नारेबाजी और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच “राहुल गांधी जिंदाबाद” और “अजय राय जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
प्रदेश अध्यक्ष ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ की। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रो. डॉ. जानेआलम (नगर अध्यक्ष, तिलहर), फिरोज़ अली (युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष, तिलहर), अच्छन खान (नगर अध्यक्ष, कटरा), नईम यार खान (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तिलहर), दानिश शेख (अल्पसंख्यक विधानसभा अध्यक्ष), इम्तियाज खान (महासचिव) सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में चाँद बाबू, कामिल अली, मुश्ताक खां, चंदू, तालिब, नुरैन, सैय्यद अनस, मुजाहिद शेख, नाजिम बेग, फरहान अहमद, नजमुल हसन खां, वाहिद, ओमेंद्र पाल, इशाख मोहम्मद, शानू, जावेद खान और असगर हुसैन समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।





